Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan Job Fair: सोलन में 112 पदों के लिए 24 और 25 मार्च को कैंपस इंटरव्यू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Solan Campus Interview: जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 112 विभिन्न पदों के लिए 24 व 25 मार्च को कैंपस इंटरव्यू होने जा रहे हैं। 10वीं पास से लेकर बी.टेक और एमबीए उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन। रजिस्ट्रेशन और योग्यता की पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें।
By PNT
Published on: 20 March 2026
Solan Job Fair: Campus Interview Solan 2026, Himachal Pradesh Govt Jobs March 2026, District Employment Office Solan recruitment, EEMIS portal registration HP, ITI jobs in Himachal Pradesh, B.Pharma B.Tech jobs Solan, HP Employment Exchange registration, Solan job fair March 24-25, Government job vacancies in Himachal, Educational qualification for Solan campus interview

Solan Job Fair: मैसर्ज़ बीटा ड्रग्स लि. बद्दी में ऑफिसर आर.एफ., जूनियर ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर व अन्य के 07 पद तथा मैसर्ज़ माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. बद्दी में एग्जीक्यूटिव, वायर कट ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, ऑपरेटर व अप्रेंटिस के 35 पदों पर भर्ती के लिए 24 मार्च, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय बद्दी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

मैसर्ज़ एस.आई.एस. लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 25 मार्च, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., फिटर, बी.फार्मा, बी.टेक इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एम.बी.ए. एच.आर, बी.एस.सी., एम.एस.सी., माइक्रोबायोलॉजी व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं।

सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर, उप रोज़गार कार्यालय बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में 24 मार्च, 2026 तथा उप रोज़गार कार्यालय अर्की में 25 मार्च, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyHimachal News Todayjob alert todayprivate job IndiaSarkari NaukriSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now