Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला : रुलदुभट्टा में कच्चे मकान का हिस्सा ढहा, 9 वर्षीय बच्ची घायल

शिमला : रुलदुभट्टा में कच्चे मकान का हिस्सा ढहा, 9 वर्षीय बच्ची घायल

शिमला|
राजधानी शिमला में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है| तेज बारिश के चलते शिमला के रुलदुभट्टा में एक ढारा (कच्चा मकान) ढह गया| इस घटना में 9 वर्षीय बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं| उसे इलाज के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है| एहतियातन आसपास के ढारों(कच्चा मकान) का खाली करवा दिया गया है| ये घटना सुबह 6 बजे की है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि हादसे के तीन घंटे बीत जाने के बाद कोई भी प्रशासन या नगर निगम का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा|

घटना की सूचना पर स्थानीय पार्षद संजीव ठाकुर मौके पर पहुंचे.वीडियोपार्षद संजीव ठाकुर ने प्रशासन को मामले की सूचना दी| मिली जानकारी के अनुसार ढारे(कच्चा मकान) के साथ बनाए गए शौचालय का एक हिस्सा गिरा है| पार्षद ने कहा कि इस क्षेत्र में बारिश के चलते अन्य ढारों को भी खतरा हो गया है|

इसे भी पढ़ें:  Shimla Murder: शराब के नशे में खूनी खेल, दोस्त को बेरहमी से उतारा मौत के घाट; पुलिस ने धर दबोचे आरोपी
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now