Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नशे के सौदागरों से मिलीभगत पर Himachal Police के 16 कर्मी बर्खास्त, DGP ने दी सख्त चेतावनी

हिमाचल के कार्यकारी DGP Ashok Tiwari ने बताया कि वर्ष अब तक 16 पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। इन कर्मियों के खिलाफ या तो NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज थे या फिर पुख्ता सूचना थी कि ये नशा तस्करों को संरक्षण दे रहे थे।
Himachal Police DGP Ashok Tiwari

Himachal Police dismissal news 2026: हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध जारी व्यापक अभियान के बीच राज्य पुलिस विभाग ने अपने ही महकमे में मौजूद ‘काली भेड़ों’ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक DGP अशोक तिवारी ने स्पष्ट किया है कि खाकी की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

विभाग ने अनुशासन और शुचिता बनाए रखने के लिए इस वर्ष अब तक 16 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शिमला में मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान DGP ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक की गई यह कार्रवाई विभाग की आंतरिक सफाई का हिस्सा है। बर्खास्त किए गए कर्मियों में से कुछ के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज थे, जबकि अन्य पर नशा तस्करों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण देने के साक्ष्य मिले थे।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग: हिमाचल के ऊना में फैक्ट्री में ब्लास्ट, जिंदा जलने से 6 की मौत, 13 घायल

DGP अशोक तिवारी ने कड़े शब्दों में कहा कि नशा तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग की छवि पर उठते सवालों का उत्तर देते हुए DGP ने स्वीकार किया कि बल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद हैं जो संगठन की साख को नुकसान पहुंचाते हैं।

उन्होंने तर्क दिया कि जिस प्रकार हाथ की सभी अंगुलियां समान नहीं होतीं, उसी प्रकार कुछ कर्मियों के गलत आचरण से पूरे महकमे को नहीं आंका जाना चाहिए। वर्तमान में पुलिस प्रशासन ऐसे कर्मियों को चिन्हित कर उन्हें विभाग से बाहर का रास्ता दिखा रहा है ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे।

इसे भी पढ़ें:  आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी जाना दुर्भाग्यपूर्ण : कश्यप
Aaj Ki Khabren Chitta Smuggling Drug Free Himachal Drug Trafficking Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Police Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today ND&PS Act Shimla News

Join WhatsApp

Join Now