Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हांफने लगी कथलोह-तुझार उठाऊ पेयजल योजना,मशीनरी की लाइफ खत्म, एक दर्जन गांव की आपूर्ति कभी भी हो सकती बंद

हांफने लगी कथलोह-तुझार उठाऊ पेयजल योजना,मशीनरी की लाइफ खत्म, एक दर्जन गांव की आपूर्ति कभी भी हो सकती बंद

कश्यप।पट्टा महलोग
जल शक्ति विभाग उप मंडल चंडी अनुभाग पट्टा के तहत पट्टा नाली पंचायत के एक दर्जन गांव के लोगों को बरसात के बावजूद दिन में एक टाइम आधा घंटा ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है, मजबूरन लोगो को अभी भी पारंपरिक जल स्रोतों पर ही निर्भर करना पड़ रहा है। जो कि बरसात के मौसम में स्वास्थ्य वर्धक नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टा नाली पंचायत के एक दर्जन गांव के लोगों की पेयजल आपूर्ति हेतु वर्ष 2004 में “तुझार कथलोह”उठाऊ पेयजल योजना बनाई गई थी। इस स्कीम के लिए बेज्जा खड्ड से कौँटा के पास से पानी उठाया गया है दो चरणों में बनी स्कीम का एक भंडारण टैंक परोल के समीप तथा दूसरा भौंन में बनाकर एक दर्जन गाँव के हजारों लोगों को पेयजल वितरित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  सोलन : खाई में गिरने से बची निजी बस, 30 सवारियों की बची जान

उठाऊ सकीमों की लाइफ 15 वर्ष ही होती है परंतु इस स्कीम को बने 17 वर्ष का समय हो गया परिणामस्वरूप पम्पिंग मशीन खत्म हो चुकी है। 12 घण्टे डिस्चार्ज करने के बावजूद ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रही है तथा पाइपों में जंग लग गया है तथा मशीन पानी लिफ्ट नहीं कर रही है। मोटर वर्ष में चार महीने खराब रहती है। गाँव के कुछ लोग ठेकेदार से मिले तो उन्हें बताया गया कि मशीन कंडम हो चुकी है। समय के साथ अब इस पेयजल योजना का नवीनीकरण न किये जाने के कारण हांफने लगी है।

इस स्कीम के भंडारण टैंक उस समय की आबादी को ध्यान में रखकर बनाये गए थे। 17 वर्षों में बढ़ी आबादी, स्कीम की लाइफ व जल जीवन मिशन के तहत घर घर लगाए गए नलों के कारण पेयजल आवश्यकतानुसार पूरा नहीं हो रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टा अनुभाग के तहत बाकी कई सकीमों नवीनीकरण किया जा चुका है और कुछ का काम चला है परंतु न जाने किन कारणों से इस स्कीम की लाइफ पूरी हो जाने के बावजूद भी इसे अपग्रेड नही किया गया। इसका खामियाजा पंचायत के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मियों में तीसरे दिन पानी मिला और अब बरसात में दिनों में एक टाइम आधा घन्टा ही पानी मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Baddi Murder Case: बरोटीवाला में शिव मंदिर के प्रांगण में मिला युवक का खून से लथपथ शव, जांच में जुटीं पुलिस

लोगों ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी से मांग की है कि इस उठाऊ पेयजल योजना का संवर्धन किया जाए ताकि लोगों को निर्बाध स्वच्छ जल मिल सके।

इस संबंध में जल शक्ति विभाग चंडी के उप मंडल अधिकारी प्रवीण कुमार से बात की तो उन्होंने माना कि इस वर्ष गर्मियों में पेयजल आपूर्ति में कमी रही। स्कीम में जो पाइपें खराब हुई है व मशीनरी बदलने के किये प्रपोजल सरकार को भेजी जाएगी स्वीकृति मिलने पर संवर्धन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Solan Disaster News: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने घनीरी गांव का दौरा कर लिया क्षति का जायज़ा
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now