Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन से शिमला हाईवे पर पहाड़ी से भारी भूस्‍खलन, मलबे में दबी पोकलेन मशीन

सोलन से शिमला हाईवे पर पहाड़ी से भारी भूस्‍खलन, मलबे में दबी पोकलेन मशीन

सोलन|
सोलन से शिमला के बीच नेशनल हाईवे पर क्यारी बंगला के मोड़ पर सुबह साढ़े आठ बजे करीब अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से फोरलेन निर्माण में लगी पोकलेन मशीन मलबे में दब गई। भूस्खलन होने से एनएच भी अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हालांकि एनएच को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया और करीब आधे घंटे में ही यातायात सुचारू कर दिया गया। लेकिन अभी भी रुक रुक कर भूस्‍खलन का सिलसिला जारी है। ऐसे में यहां से गुजर रहे वाहन चालक भी सहमे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी मुताबिक क्यारी बंगला मोड़ पर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया, इसमें एक पोकलेन मशीन मलबे में दब गई, जबकि एक टिप्पर सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि उस समय पोकलेन मशीन में कोई शख्‍स मौजूद नहीं था, अन्‍यथा जानी नुकसान हो सकता था। भूस्खलन होने से दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं।

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़ से टिकट को लेकर बाबा-राणा आमने-सामने, बाबा बोले, सर्वे में हुई गड़बड़ी तो कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now