Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: जयराम ठाकुर की कुर्सी पर संकट? सीएम सुक्खू का बड़ा दावा, बोले- भाजपा में मची है भारी कलह

Himachal BJP Internal Conflict: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के पांच गुटों और आंतरिक कलह के कारण भारी तनाव में हैं जयराम ठाकुर।
Published on: 12 April 2026
Himachal Politics: जयराम ठाकुर की कुर्सी पर संकट? सीएम सुक्खू का बड़ा दावा, बोले- भाजपा में मची है भारी कलह

Himachal Politics News: कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया है। सीएम सुक्खू ने दावा किया कि जयराम ठाकुर इन दिनों भारी राजनीतिक दबाव और मानसिक तनाव में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर का यह बयान कि ‘आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा’, उनकी घबराहट को दर्शाता है।

सुक्खू के अनुसार, जयराम ठाकुर को अच्छी तरह पता है कि भाजपा के भीतर उनके खिलाफ माहौल बन रहा है।सीएम सुक्खू ने भाजपा की आंतरिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान में हिमाचल भाजपा पांच अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। ये गुट जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं और इस पर चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जयराम ठाकुर फिलहाल अपनी कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें अपनी ही पार्टी में असुरक्षा महसूस हो रही है, इसीलिए वे तनाव में आकर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि वे केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। सुक्खू ने जनता को याद दिलाया कि आपदा के समय कांग्रेस सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि भाजपा आज प्रदेश हितों की विरोधी बन चुकी है और सरकार के हर जनहितैषी कार्य का विरोध करना ही उनका मुख्य एजेंडा रह गया है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा नेताओं के तालमेल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चाहे आपदा का दौर हो या केंद्र से प्रदेश के हक की राशि (RDG) मांगना, भाजपा के किसी नेता ने दिल्ली में हिमाचल की आवाज नहीं उठाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि का जिक्र करते हुए सुक्खू ने कहा कि उस घोषणा का आज कहीं पता नहीं है। भाजपा नेता केवल जनसभाओं में विकास के बड़े दावे करते हैं, जबकि धरातल पर पार्टी खुद ही गुटबाजी में फंसी हुई है।

Aaj Ki KhabrenHimachal BJPHimachal CongressHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayJairam ThakurSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now