Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Pradesh Politics: ‘कांग्रेस को वोट देना बंद करें’, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने दुर्गम क्षेत्रों में भरी हुंकार

Jairam Thakur Attack on Sukhu: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र के दुर्गम गांवों का दौरा कर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला और पंचायत चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
Published on: 12 April 2026
Himachal Pradesh Politics: 'कांग्रेस को वोट देना बंद करें', पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने दुर्गम क्षेत्रों में भरी हुंकार

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के दुर्गम इलाकों बागी, बांदल, खुनाची, डगैल, पलेउनी धार और थरापड़ का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे आपसी तालमेल और विकास के एजेंडे के साथ मैदान में उतरें।

उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में तो राज्य सरकार को झटका लगेगा ही, साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने इसे ‘काम रोकने वाली सरकार’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आते ही कांग्रेस ने जनहित में खुले 2000 से अधिक संस्थानों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई है। इन्होंने आपके संस्थान और काम बंद किए, अब आप इनका वोट देना बंद करें।”

दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों के जाल का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिस 18 किलोमीटर लंबी पटकरी-भड़हा-सिल्ह-कशीम्बलीधार सड़क से वह पहुंचे हैं, उसका निर्माण केंद्र से मिले 14 करोड़ रुपये की राशि से हुआ है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सड़क के लिए नाबार्ड से 14 करोड़ और राज्य सरकार से 2 करोड़ का प्रावधान 2018 में भाजपा सरकार के समय ही किया गया था। 2021 में शुरू हुआ यह कार्य अब 2025 में पूर्ण हुआ है, जिससे स्थानीय जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री की ‘मर्यादा’ पर उठाए सवाल
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक छह मुख्यमंत्री रहे, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री की तरह किसी ने मर्यादा तार-तार नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उच्च न्यायालय तक में झूठ का सहारा लेकर पंचायत चुनाव टालने की कोशिश की, जिसमें उन्हें विफलता हाथ लगी।

क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा के लंबे समय बाद भी सड़कों की हालत दयनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी बरसात से पहले मलबे को नहीं हटाया गया, तो यह दोबारा तबाही का कारण बन सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने कांग्रेस की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।

Aaj Ki KhabrenBJP HimachalHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayJairam ThakurSukhu Government

Join WhatsApp

Join Now