Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi Crime News: खेत में वीडियो बनाने पर खूनी संघर्ष, जेठ ने दराट से किया हमला, तीन घायल

Family Dispute News Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मामूली बात पर पारिवारिक रंजिश इस कदर बढ़ी कि एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए; दराट और डंडों के हमले में महिला समेत तीन लोग बुरी तरह लहूलुहान हुए।
By PNT
Published on: 12 April 2026
Mandi Crime News: खेत में वीडियो बनाने पर खूनी संघर्ष, जेठ ने दराट से किया हमला, तीन घायल

Mandi Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सन्दोआ गांव में फसल की बुवाई के दौरान वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पीड़िता सुनीता कुमारी (30) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 अप्रैल को अपने पति नंद लाल और बच्चों के साथ अपने पैतृक घर सन्दोआ आई थीं। विवाद 12 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे उस समय शुरू हुआ, जब सुनीता अपने घर के पास स्थित खेत में खड़े होकर वीडियो बनाने लगीं।

उस वक्त खेत में उनके जेठ चुन्नी लाल और जेठानी कला देवी फसल की बुवाई कर रहे थे। वीडियो बनाने से नाराज होकर दोनों आरोपी सुनीता की ओर झपटे। डर के मारे सुनीता अपने घर की ओर भाग निकलीं, लेकिन आरोपी पक्ष का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद चुन्नी लाल, कला देवी और उनके बच्चे राकेश, सीमा व डिंपल, हाथों में डंडे लेकर सुनीता के घर के बरामदे में घुस आए।

शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने न केवल सुनीता बल्कि उनके पति नंद लाल और सास गोमती देवी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि चुन्नी लाल ने हाथ में लिए दराट (धारदार हथियार) से बुजुर्ग सास गोमती देवी के दाहिने हाथ और पीठ पर वार कर दिया। हमले में गोमती देवी को गंभीर चोटें आई हैं और काफी खून बहा है।

पीड़िता ने बताया कि राकेश, सीमा और डिंपल ने डंडों से परिवार पर हमला किया और जान से मारने की धमकियां दीं। इस पूरी घटना में सुनीता, उनके पति और बुजुर्ग सास घायल हुए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मंडी पुलिस ने सुनीता कुमारी के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Himachal CrimeHimachal Pradesh NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now