Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi Murder Case: 19 वर्षीय छात्रा सिया की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फांसी देने की उठाने लगी मांग

Mandi Student Murder Accused: हिमाचल के मंडी में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय होनहार छात्रा सिया की नशेड़ी युवक ने तेजधार हथियार से जान ले ली; ग्रामीणों ने खेतों में घेरकर आरोपी को दबोचा, पुलिस ने भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।
By PNT
Published on: 13 April 2026
Mandi Murder Case: 19 वर्षीय छात्रा सिया की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फांसी देने की उठाने लगी मांग

Mandi Murder Case: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गोपालपुर कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा सिया गुलेरिया की एक नशेड़ी युवक ने उस समय हत्या कर दी, जब वह रोज की तरह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सिया जब बस स्टॉप के पास पहुंचने वाली थी। तभी एक युवक हुड पहनकर वहाँ आया और उसने तेजधार हथियार से युवती पर हमला कर दिया। पहले उसने युवती की बाजू पर वार किया, जिससे वह ज़मीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने उसके गले पर घातक वार कर दिया और उसकी हत्या कर दी। वारदात ऐसी जगह हुई जहाँ आसपास पेड़ थे और कुछ दूरी पर एक घर था। उस समय सड़क पर कोई भी नहीं था। हमले के बाद आसपास के लोगों ने युवती की चीख सुनी और मौके पर दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित वहाँ से फरार हो चुका था।

हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। फरार होने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने आरोपी को नैण गांव के पास गेहूं के खेतों में देख लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी के हाथ-पैर बंधे हुए थे और भीड़ उसे तुरंत फांसी देने की मांग कर रही थी।

उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव सूद और एसएचओ रजनीश ठाकुर ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकाला और हिरासत में लिया। पुलिस ने जनता को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रिशु नशे का आदी है। हालांकि, हत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिता ट्रक चालक, बेटियों पर टिका था परिवार
बता दें कि सिया गुलेरिया अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने की उम्मीद लेकर घर से निकली थी। वह गोपालपुर कॉलेज में बीवाक (B.Voc) की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई के साथ-साथ छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय थी। वह छात्र संगठन एसएफआई (SFI) में इकाई उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थी।

सिया का परिवार साधारण पृष्ठभूमि से आता है। उसके पिता जोगिंद्र कुमार उर्फ अनु बद्दी में ट्रक चालक हैं। उसकी बड़ी बहन प्रिया भी पिता के साथ बद्दी में नौकरी करती है, जबकि छोटी बहन मृदुला ने हाल ही में जमा दो (12वीं) की परीक्षाएं दी हैं। सिया अपनी सहेलियों के बीच मिलनसार और अपने शिक्षकों की पसंदीदा छात्रा थी।

 

Himachal CrimeHimachal PoliceMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now