Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा का फतेहपुर में हुआ भव्य स्वागत

हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा का फतेहपुर में हुआ भव्य स्वागत

-युवक मंडल को 20,हज़ार और लक्ष्मी नारायण मंदिर को दी 21 हज़ार की सौगात
सुनील कुमार शर्मा।सरकाघाट
हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश खेल परिषद सदस्य और जिला पार्षद चंद्रमोहन शर्मा का सरकाघाट विधानसभा के सुरांगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगर फतेहपुर की जनता उन्हें जमीन मुहैया करवाती है तो यहां पर भव्य मल्टीपरपज खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा|

चंद्रमोहन ने कहा कि बैरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है और इस स्टेडियम के बन जाने से प्रदेश भर के पहलवानों का डंका पूरे विश्व में सुनाई देगा। चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार खेलों में लगे युवाओं को उत्साहित करने वाली साबित हो रही है| प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरष्ट्रिया स्तर पर देश का नाम ऊंचा करने में योगदान दें इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को दो करोड़ ,रजत पदक को एक करोड़ और कांस्य पदक विजेता को ₹50 लाख नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है|

इसे भी पढ़ें:  पंडित सुख राम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

इस घोषणा से जहां खेलों में लगे युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा वही हिमाचल का नाम भी विश्व भर में रोशन होगा| गौरतलब है की जिला पार्षद चंद्रमोहन द्वारा अपने वार्ड की 17 पंचायतों का दौरा करने के बाद अब उपमंडल भर के अन्य क्षेत्रों के दौरे भी शुरू कर दिए हैं| इन दौरों में वह लोगों की समस्या जानकर उनका मौके पर निदान करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं|

राष्ट्रीय किक बोक़्सिंग संघ के उपाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने सत्यम शिवम सुंदरम युवक मंडल लुणाधा को लाईब्रेरी बनाने के लिए 20 हज़ार,लक्ष्मी नारायण मंदिर पिंगला को 21000 रुपय के साथ ही सभी महिला मंडलों को 25-25 कुर्सियां भी प्रदान की|

इसे भी पढ़ें:  Mandi Disaster: केंद्रीय दल ने थुनाग व जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का लिया जायजा

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य नानक चंद राव ग्राम पंचायत प्रधान बलबीर सिंह उप प्रधान नरेश वालिया एससी मोर्चा अध्यक्ष ख्यालीराम मंडल भाजपा उपाध्यक्ष नरेश गोग़ी पूर्व प्रधान चंद्रशेखर युवक मंडल के समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित थे|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now