Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमलों को लेकर चार खुफिया अलर्ट जारी

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमलों को लेकर चार खुफिया अलर्ट जारी

जब भी देश में कोई बड़ा मौका आता है, तो पाकिस्तान नई आतंकी प्लानिंग शुरू कर देता है। अब सुरक्षा एजेंसियों को खबर मिली है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों की ओर से रक्षा प्रतिष्ठानों, अग्रिम चौकियों आदि पर हमले की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए देश में हथियार और गोला-बारूद भी भेजे जा रहे। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट थीं, लेकिन अब चौकसी को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

इस रविवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस से पहले खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया अलर्ट के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की साजिश रच रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह बताया गया है कि कुछ दिनों की अवधि में चार अलग-अलग अलर्ट जारी किए गए हैं और दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक के क्षेत्रों को आतंकी समूह निशाना बना सकते हैं।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि ये दोनों आतंकी समूह अपने लॉन्चपैड के जरिए आतंकवादियों को भारत में भेज सकते हैं।

खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि आतंकवादी इस बार ऐसे विस्फोटकों का इस्तेमाल कर सकते हैं कि आईईडी मेटल डिटेक्टरों को भी उपकरणों का पता लगाना मुश्किल हो सकता है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि ये दोनों आतंकी समूह अपने लॉन्चपैड के जरिए आतंकवादियों को भारत में भेज सकते हैं।

खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि आतंकवादी इस बार ऐसे विस्फोटकों का इस्तेमाल कर सकते हैं कि आईईडी मेटल डिटेक्टरों को भी उपकरणों का पता लगाना मुश्किल हो सकता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now