Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेल कंपनियों ने डीजल के रेट में किया बड़ा बदलाव, जानिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम

Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों की थोड़ी राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनिया आज 18 अगस्‍त के लिए पेट्रोल और डीज़ल का भाव जारी कर दिया है। करीब एक महीने बाद आज तेल की कीमतों में बदलाव किया गया है। बीते एक महीने से पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर थे। तेल कंपनियों ने आज डीजल के भाव में कटौती की है जबकि पेट्रोल के भाव स्थिर हैं।

तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 20 पैसे की कमी की है। इससे पहले अंतिम बार 17 जुलाई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। आपको बता दें कि हरदीप सिंह पुरी के पेट्रोलियम मंत्री बनने के बाद बीते 18 जुलाई से इसके दाम स्थिर थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आपको बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के भाव में बढ़ोतरी और भारी भरकम टैक्‍स की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्‍तर पर हैं। देश 19 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्‍न शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है। ये राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, कर्नाटक, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, ओड़‍िशा, तमिलनाडु, बिहार, केरल, पंजाब, सिक्किम, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर व डीजल भी 89.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपए व डीजल की कीमत 97.24 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.20 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 92.82 रुपए प्रति लीटर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जुलाई से अभी तक कच्चे तेल की कीमत में नौ फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। लेकिन भारतीय तेल बाजार पर उसका कोई असर नहीं दिखा और तेल की कीमतें नहीं घटी हैं। बीते 31 दिनों से जहां पेट्रोल के दाम स्थिर हैं, वहीं चार महीने के बाद बुधवार 18 अगस्त को डीजल के दाम में 20 पैसे की कमी हुई है। आपको बात दें कि इस साल मई से जुलाई के बीच पेट्रोल अबतक 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है जबकि डीजल 9.08 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now