Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रिस्सा सुरागंडी भद्रवाड़ सड़क मार्ग बस सेवा तथा गैस सप्लाई के लिए करें बहाल

IMG 20210823 WA0014

सुनील कुमार शर्मा। सरकाघाट
उपमंडल सरकाघाट के पीडब्ल्यूडी भद्रवाड़ सब डिवीजन के तहत आने वाले रिस्सा सुरांगडी भद्रवाड़ सड़क मार्ग को बस तथा गैस सप्लाई के लिए बहाल करने के लिए छातर तथा सुरांगडी के लगभग दो दर्जन परिवारों ने एक मुख्यमंत्री को लिखीत पत्र पर मांगी जल्द बहाली। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क मार्ग को बनते हुए लगभग दस वर्ष तक हो गये हैं तथा पक्के किए भी चार वर्ष पर आजतक इस मार्ग पर बस सेवा तथा अन्य सेवाएं जैसे गैस सप्लाई, एंबुलेंस तक विभाग बहाल करने में नाकाम रहा है।

ग्रामीणों में खजाना राम,परमा राम, पितांबर राव, हिम्मत राम, बिमला,दामोदरी,मनोहर लाल,अजय कुमार, सुरेश कुमार,पदमा देवी, आरती, जगदीश चंद,लीला देवी,सिवराम, शैलेंद्र कुमार, रजनीश राव,रतनी देवी, राजेश राव,रूपा देवी,ललीता देवी,नीला देवी आदि ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर से गुहार लगाई है कि जल्द इस मार्ग पर बस तथा गैस सप्लाई, एंबुलेंस सेवा लगाई जाए।

इसे भी पढ़ें:  मंडी में राष्ट्रीय स्विमिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now