Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्राइम रिसर्च इन्वेस्टीगेशन एजेंसी का डायरेक्टर व वकील के नाम पर धमकाया चंबा का युवक,जान से मारने की दी धमकी

InShot 20210827 094624628

-नौकरी का झांसा दे कर चम्बा से सुन्दरनगर बुलाया युवक ,,25 हजार वापिस मांगने पर मिली घर ना पहुचने देने की धमकी
सुन्दरनगर।
पिछले लंबे समय से फर्जी भर्तियों को लेकर विवादों में रही बीबीएमबी कॉलोनी स्तिथ निजी भर्ती कम्पनी ठगी को लेकर पुनः एक बार सुर्खियों में है। मामला चम्बा के युवक से सबंधित है।युवक द्वारा न्यूज पोर्टल अभी अभी व विभिन्न समाचार पत्र व पोर्टल में प्रकाशित हो रही फर्जी पेड खबरों व ऐड के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गया।

पुलिस को ऑनलाइन दी शिकायत में युवक ने आरोप लगाया कि अविनाश शर्मा जिसका मो नम्बर 6230256177 है द्वारा मैंन पावर एसोसिएशन लिमिटेड पुराना बाजार व एचपीयूएसएसए लिमिटेड बनायक नजदीक रोजगार कार्यलय सुन्दरनगर का एमडी बताता और उसने डाटा ऑपरेटर की नोकरी लगवाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा व इंटरव्यू ली जिसके लिए उसने 13 मई को दो हजार 50 रुपए ,14 अगस्त 2021 को ₹22हजार 490 रकम पीएनबी अकाउंट में डलवा ली और 26 तारीख को सुंदरनगर बुलाया कि आपको जॉइनिंग लैटर देंगे जब वह सुन्दरनगर इसके कार्यलय पुराना बाजार पहुचा तो अविनाश शर्मा ने एक आईडी कार्ड दिया और कहा कि चंबा स्तिथ सरकारी रोजगार कार्यलय में जाकर बतौर डाटा ऑपरेटर ज्वाइन कर लो।यह सुनकर जब युवक को आश्चर्य के साथ ठगी का अहसास हुआ कि कि सरकारी जॉब कैसे जॉइन कर सकता हु।

इसे भी पढ़ें:  Mandi Landslide: सुंदरनगर में भूस्खलन का कहर, मां-बेटी समेत तीन की मौत, दो लापता, बचाव कार्य तेज

पैसे वापिस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

युवक द्वारा अविनाश से जब पैसे वापिस करने व पुलिस को शिकायत की बात कही तो अविनाश ने धमकी दी कि तू उसका कुछ नही बिगाड़ सकता है और उसने एलएलबी कर रखी है ,क्राइम रिसर्च इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ऑफ इंडिया का स्टेट डायरेक्टर है जिसका कार्ड भी दिखाया और बात भी करवाई।फिर उसने कहा कि उसके पिता आईपीएच में डायरेक्टर है वही धमकाते हुए कहा तू अब घर तक नही पहुच पाएगा।जिस पर युवक डर के मारे पैदल नया बाजार से इंदिरा मार्कीट की तरफ निकल पड़ा।लेकिन अविनाश द्वारा आल्टो कार एचपी 12 से पीछा किया फिर पैदल पीछा करने लगा।यहा बता दे कि अविनाश पर पहले भी बीएसएल थाना में मार्च माह में ऐसी ही फर्जी भर्तियों व पैसे उगाहने को लेकर 420 का मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: चलते-चलते खुल गया HRTC बस का टायरों का हिस्सा

व्यापार मंडल प्रधान अश्वनी सैनी ने वापिस दिलवाए पैसे
घबराया युवक ने जब एक दर्जी व एक सब्जी विक्रेता से सहायता मांगी तो उन्होंने व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सैनी के पास यह कहते हुए भेजा कि वह पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी है वह आपकी सहायता जरूर करेंगे आप सीधे उनके पास चले जाओ। जब वह अश्वनी सैनी की दुकान पर पहूँचा तो थोड़ी देर में अविनाश भी वहाँ मंडराने लगा। जैसे ही अश्वनी सैनी अपनी शॉप पर पहुचे तो यह थोड़ी देर में दुकान के अंदर आ गया और जब युवक द्वारा अश्वनी सैनी को सारी बात बताई तो उनके पूछताछ उपरांत अविनाश द्वारा वसूली गई राशि की बस खर्च सहित लौटा दी।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नम्बर चार के पार्षद की सदस्यता बरकार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

पुलिस ने एमडी को थाने किया तलब
धमकी से घबराए युवक ने मामले की ऑनलाइन शिकायत शिमला पुलिस कंट्रोल रूम की गई जिस पर पुलिस ने शिकायत 75340 क्रमांक के तहत दर्ज कर मण्डी जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को भेजी गई । जहा से पीड़ित से मो पर पूछताछ उपरांत शिकायत बीएसएल थाना प्रेषित की गई । जहा पर एमडी अविनाश को भी थाने तलब कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

चंबा के युवक को जान से मारने सबंधित शिकायत प्राप्त हुई है। युवक को अश्वनी सैनी के समक्ष पैसे प्राप्त हो गए है वह वापिस चंबा सकुशल चला गया है।मामले की तफ्तीश जारी है।
-राज कुमार,थाना प्रभारी बीएसएल कॉलोनी सुन्दरनगर

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now