Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने पूजा सोनी और साक्षी को आर्थिक सहायता प्रदान की

jai ram thakur

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं के गांव कोठी निवासी पूजा सोनी और जिला मण्डी की तहसील सरकाघाट के गांव रामनगर की साक्षी के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें सहायता प्रदान कर उच्च मानवीय मूल्यों का परिचय दिया है।

मुख्यमंत्री को अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति से अवगत करवाते हुए साक्षी ने कहा कि वह गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं जबकि मां बीमार रहती हैं। वह और उनकी बहन महक अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं परन्तु धन के अभाव ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: मुख्यमंत्री ने 15.43 करोड़ रुपये लागत के जवाहर लाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण

इसी प्रकार की आर्थिक तंगी की समस्या को लेकर पूजा सोनी जब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलीं तो मुख्यमंत्री ने उन्हें भी निराश नहीं किया। पूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी दिव्यांग है।

उन्होंने कहा कि आजीविका का कोई निश्चित साधन न होने के कारण उन्हें बेटी का ईलाज करवाने में मुश्किल हो रही है। मुख्यमंत्री ने पूजा और साक्षी की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। पूजा और साक्षी ने इस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मैहली बाईपास पर पलटा सेब से लदा ट्राला, मोड़ काटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्राला
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now