Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित

Published on: 26 August 2021
meeting Solan News

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के महासचिव महेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन की नई कार्यकारिणी ने सचिवालय के सभी कर्मचारी साथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि नव गठित कार्यकारिणी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं कार्मिक प्रबोध सक्सेना और सचिव सचिवालय प्रशासन, देवेश कुमार से भी शिष्टाचार भेंट की।

इसके उपरान्त कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में सम्भावित लागू होने वाली आचार संहिता के मध्यनज़र सरकार से अनुबन्ध कर्मचारियों के अनुबन्ध कार्यकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करवाने हेतु शीघ्रातिशीघ्र जे0सी0सी0 की बैठक करवाने का आग्रह किया जाएगा ।

बैठक मेें नवगठित कार्यकारिणी के प्रधान भूपिन्द्र सिंह बाॅबी , वरिष्ठ उप प्रधान चानण मैहता, महासचिव, महेश कुमार, उप प्रधान राजेन्द्र सिंह मियाॅं, संयुक्त सचिव, महेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष, संजय एवं कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य रमेश चन्द, दीपिका ठाकुर, विनोद कुमार, अमर सिंह, मनोज शर्मा, विजय कुमार, नवनीत कुमार, कुलदीप सिंह और रक्षित कुमार उपस्थित रहे ।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now