Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: कार खाई में गिरने से युवती और उसके बॉस की मौत, तीन दिन से थे लापता

accedent

प्रजासत्ता|
शिमला जिले में कार खाई में गिरने से युवती और उसके बॉस की मौत हो गई है| दोनों शिमला से अपने घर लौट रहे थे और बीच रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई| लेकिन किसी को इनकी जानकारी नही मिली| यह दोनों तीन दिन से लापता थे शिमला के सदर पुलिस थाना में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी परिजन व पुलिस इनकी तलाश में जुटे हुए थे| बताया जा रहा है कि ननखरी थाना के अंतर्गत परमेश्वरी ढांक के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई| घटना के बाद तीन दिन बाद इनके शव बरामद हुए हैं|

जानकारी के अनुसार, शिमला के रोहड़ू जिले के कुलदीप सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उसकी साली मोनिका ने उन्हें फोन पर बताया था कि वह दोनों अपने घर जरला आ रहे हैं| 28 अगस्त को उन्होंने रात आठ बजे के करीब उनकी पत्नी को फोन किया था| मोनिका ने कहा था कि उसके साथ उसका बॉस अंकुश शर्मा (28) भी है|हालांकि, वह बाद में घर नहीं पहुंचे| अंकुश के परिजनों ने भी शिमला के सदर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई|

इसे भी पढ़ें:  शिमला में महिला पुलिसकर्मी पर हमला, दंपत्ति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

बाद में 31 अगस्त को उनकी मोहाली नंबर की कार परमेश्वरी ढांक के पास हादसे का शिकार हो गई और क्षतिग्रस्त हालत में मिली| हादसे में अंकुश शर्मा, सेक्टर 64, फेस 10 मोहाली की मौत हो गई| वहीं, साथी युवती ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया| दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है| पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि रैश ड्राइविंग की वजह से हादसा हुआ है| इसमें 26 साल की मोनिका और 28 साल के अंकुश की मौत हो गई है| पुलिस हादसे के कारणो की पड़ताल कर रही है|

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: भाजपा नेताओं ने जगत सिंह नेगी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- मंत्री का होगा बहिष्कार

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है और चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। कार में सवार चालक अंकुश और मोनिका के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर भादंसं की धाराओं 279 व 304ए के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कोरॉना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए हॉस्टल खोले जाएं : एबीवीपी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now