Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन के इन क्षेत्रों में पंचायत उप चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू

कृतिका कुल्हारी उपायुक्त सोलन

सोलन|
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सोलन जिला की उन ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जहां उप चुनाव आयोजित होना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शडियाणा तथा पड़ग, कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुंहर, कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिरीनगर, धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मंधाला एवं नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत किशनपुरा, मलहैणी, राजपुरा तथा रडयाली में उप चुनाव होना है।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि ग्राम पंचायत पड़ग तथा शडियाणा के लिए खण्ड विकास अधिकारी सोलन, ग्राम पंचायत मंधाला के लिए खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर, ग्राम पंचायत कुंहर के लिए खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार, ग्राम पंचायत सिरीनगर के लिए खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट तथा ग्राम पंचायत किशनपुरा, रडयाली, राजपुरा तथा मलहैणी के लिए सहायक आयुक्त विकास एवं खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

जिला के सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now