Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ज्योति के लिए न्याय की मांग: लोगों का गुस्सा फूटा, थाने का घेराव

ज्योति के लिए न्याय की मांग: लोगों का गुस्सा फूटा, थाने का घेराव

मंडी जिले में जोगिंदनगर में 23 साल की ज्योति की सदिंग्ध मौत मामले में न्याय की मांग लेकर सैंकड़ों ग्रामीण सडक पर उरते और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबजी की| शनिवार को बड़ी संख्या में ज्योति के मायके वालों के अलावा, हराबाग के ग्रामीण सड़कों पर उतरे| इस दौरान उन्होंने हाईवे जाम कर दिया है| साथ ही जोगिंद्रनगर थाने का घेराव किया है|लोगों ने जोगिंद्र नगर के मुख्य चौक पर धरना दिया है|

बड़ी संख्या और मौके पर तनाव को देख पुलिस बल भी मौजूद रहा| खबर लिखे जाने तक हाईवे और थाना चौक को पूरी तरह जाम हुआ रहा| पुलिस के साथ हल्की धक्का मुक्की भी हुई है. इस दौरान हाईवे बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गई है| ज्योति के लिए न्याय की मांग के लिए निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में युवा वर्ग पहुंचा इस दौरान ज्योति को न्याय दो, वी वॉन्ट जस्टिस, पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे हैं|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि हराबाग से जोगिन्दरनगर शहर तक कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर अनिल कुमार के दर्जनों विद्यार्थियों ने ज्योति की संदिग्ध मौत पर उच स्तरीय जांच की मांग की और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी सलाखों के पीछे धकेलने की जोरदार मांग उठाई| साथ ही ज्योति की हत्या और आत्महत्या से जुड़ी मिस्टरी पर भी सवाल उठाए मामले की पूरी सच्चाई जगजाहिर करने के लिए सीबीआई जांच की मांग की|

बता दें कि ज्योति के परिजनों ने कहना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है| उसे मारकर जंगल में फैंका गया है| घटना के बाद से पुलिस की कार्रयप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं| क्योंकि एक माह के बाद भी पुलिस लापता ज्याति को ढूंढ नहीं पाई थी|

जोगिंदर नगर मंडल के तहत पड़ने वाले गडूही गांव की 23 वर्षीय ज्योति 8 अगस्त को लापता हो गई थी| एक माह बाद घर से करीब आठ किमी दूर उसका शव जंगल में गली सड़ी हालात में मिला था| ज्योति का सिर मौके से करीब 100 मीटर दूर मिला था| बुधवार को ज्याति का अंतिम संस्कार किया गया था| शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर ज्योति को मारने के आरोप लगाए हैं| हालांकि, पुलिस ने इस मामले में ज्योति के पति शिव कुमार को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था| जिस दिन ज्योति घर से लापता हुई थी, उस दिन उसकी घरवालों से लड़ाई हुई थी|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now