Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरदीप सिंह बावा लगातार पांचवीं बार बने इंटक के प्रदेशाध्यक्ष

हरदीप सिंह बावा लगातार पांचवीं बार बने इंटक के प्रदेशाध्यक्ष

शिमला|
हरदीप सिंह बावा को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) हिमाचल का लगातार पांचवीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित चुनाव में 116 यूनियनों के 300 के करीब डेलीगेट ने भाग लिया। राष्ट्रीय युवा इंटक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय इंटक सचिव संजय गावा की अध्यक्षता में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। एक महीने के भीतर उन्हें राज्य कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

इंटक की जनरल काउंसिल को संबोधित करते हुए हरदीप सिंह बावा ने कहा कि इंटक कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। अगले साल तक प्रदेश में इंटक सदस्यों की संख्या एक लाख तक करने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय गाबा ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिये इंटक पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now