Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

PGI निदेशक जगत राम ने बताया: देश में शुरू हुई कोरोना की तीसरी लहर, बच्चों को लेकर दिया ये बड़ा बयान

PGI निदेशक जगत राम

चंडीगढ़|
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के निदेशक डॉ जगत राम ने कहा कि देश कोविड-19 की तीसरी लहर की शुरुआत में है और अधिकांश बच्चों ने एंटीबॉडी विकसित कर ली है, जिसका मतलब है कि वे घातक संक्रामक वायरस की चपेट में नहीं आ सकते हैं।

पीजीआईएमईआर के निदेशक ने कहा, “हम कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत में हैं। पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ द्वारा 2700 बच्चों के बीच किए गए एक सीरोसर्वे से पता चलता है कि उनमें से 71 प्रतिशत ने एंटीबॉडी विकसित कर ली है। यह दिखाता है कि तीसरी लहर के दौरान बच्चे असमान रूप से प्रभावित नहीं होंगे।”

इसे भी पढ़ें:  देशभर के 32 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

डॉ जगत राम ने आगे कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली में किए गए सीरोसर्वे से पता चलता है कि लगभग 50-75 प्रतिशत बच्चों ने एंटीबॉडी विकसित कर ली है, इसलिए कोरोना वायरस की तीसरी लहर बच्चों को असमान रूप से प्रभावित करेगी।

उन्होंने कहा, “लगभग 69 प्रतिशत से 73 प्रतिशत बच्चों ने एंटीबॉडी विकसित कर ली है। औसतन 71 प्रतिशत नमूनों में एंटीबॉडी विकसित हो गई है। हम जानते हैं कि बच्चों के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है, इसलिए एंटीबॉडीज कोविड-19 संक्रमण के कारण विकसित हुई हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता, तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित करेगी।”

इसे भी पढ़ें:  पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, इन राज्यों में होगी तेज बारिश! अगले 24 घंटों के लिए IMD का अलर्ट

पीजीआईएमईआर के निदेशक ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के चरम में देरी हो सकती है। उन्होंने लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। डॉ राम ने लोगों से खुद को वायरस के खिलाफ टीका लगवाने का आग्रह किया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now