Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला : निजी बस सड़क से लुढककर किनारे पर अटकी

Published on: 15 September 2021
शिमला : निजी बस सड़क से लुढककर किनारे पर अटकी

शिमला|
शिमला में बुधवार सुबह एक निजी बस सड़क से लुढककर किनारे पर अटक गई| हादसे में दो लोग घायल हैं| उन्हें हल्की चोटें आई हैं| गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे पर अटक गई| अगर नीचे गिरती तो बड़ा नुकसान हो सकता था| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह एक निजी बस कोटखाई के कलबोग से शिमला जा रहा रही थी| सुबह के समय 6:30 बजे कोटखाई के कलबोग से 200 मीटर की दूरी पर शिमला की ओर यह बस सड़क से बाहर हो गई है| बस में कुल छह लोग सवार थे| इनमें 2 सवारों को हल्की चोटें आई हैं| जिन्हें कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है| हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now