Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: साढ़े चार साल की मासूम के साथ प्रवासी युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

मासूम से रेप

शिमला|
शिमला के ठियोग क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र में साढ़े 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। स्वजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपित युवक मासूम के पड़ोस में ही रहता है। उसकी उम्र 30 साल है। आरोपित प्रवासी युवक है, जबकि पीड़ित बच्ची नेपाली मूल की है। यह घटना 18 सितम्बर शाम की है।

मामले के अनुसार मासूम बच्ची को कमरे के बाहर अकेला पाकर आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच बच्ची के चिल्लाने पर परिवार के सदस्‍य वहां पहुंच गए और आरोपित की करतूत पकड़ी गई। स्‍वजनों ने इसकी शिकायत ठियोग पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now