Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एससी वर्ग पर हमलों के विरोध में कांग्रेस का गांधी की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन, राज्यपाल को भी सौंपा ज्ञापन

Published on: 21 September 2021
एससी वर्ग पर हमलों के विरोध में कांग्रेस का गांधी की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन,राज्यपाल को भी सौंपा ज्ञापन

प्रजासत्ता ब्यूरो|शिमला
कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे हमलों व अत्याचारों के विरोध में रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे मौन प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को कुल्लू जिले में दंपती पर हुए जानलेवा हमले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को कांग्रेस ने ज्ञापन दिया।

राज्यपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह इस मामले की पूरी रिपोर्ट लेंगे और जल्द जांच करवाने को कहेंगे। राज्यपाल ने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वालों या कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ  सख्ती से निपटने के लिए भी वह सरकार से कहेंगे।

इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन रहकर विरोध जताया। प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों को सरकार का पूरा संरक्षण है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल पर सत्ता से जुड़े कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी पर जानलेवा हमला किया लेकिन अभी तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। कुल्लू में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया। कांग्रेस प्रदेश में किसी के साथ भी अन्याय सहन नही करेगी।

इस अवसर पर विधायक जगत सिंह नेगी, नंदलाल, गंगू राम मुसाफिर, डा. बीरू राम किशोर के अतिरिक्त जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा व शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, हरिकृष्ण हिमराल व बलदेब ठाकुर व किरण धांटा आदि मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now