Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सरकाघाट में युवक की हत्या के दो आरोपी भी गिरफ्तार

Published on: 21 September 2021
arest, Mandi News

मंडी|
मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के भांबला गांव में हुए रवि कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है| एक आरोपी को पिछले रविवार, जबकि दूसरे को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है| पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम संसार चंद और पृथ्वी पाल हैं| इसमें संसार चंद डिपो संचालक है, जबकि पृथ्वी पाल केबल नेटवर्क का काम करता है|

वहीं इससे पहले पकड़ा गया संजीव कुमार एचआरटीसी में चालक पद पर कार्यरत है| तीन में से दो आरोपियों को आज अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से इन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है| तीसरे की गिरफ्तारी आज हुई है, जिसे मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा|

डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है| बता दें कि बीती 17 सितंबर की रात को भांबला में तीन लोगों ने मिलकर रवि कुमार की बेरहमी से पीटाई की थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी| मृतक ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में 3 लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए थे|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now