Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अर्की: करंट लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

अर्की ।
अर्की के ग्राम पंचायत शहरोल के डाबरी गाँव के एक बच्चे को करंट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई । मामला दोपहर का है जब वह गौशाला में अपने पिता के साथ पशुओं को चारा डालने के लिए साथ गया था । उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जतिन कुमार(13) पुत्र नरेश कुमार दोपहर करीब 1 बजे अपने पिता के साथ गौशाला मे चारा डालने के लिए गया। हालांकि जतिन के पिता ने उसे साथ चलने को मना किया लेकिन उसने साथ चलने की जिद की। इस बीच नरेश कुमार गौशाला में काम करने लगा तथा उसका बेटा खेलता हुआ गौशाला के साथ बने शैड में चला गया। जंहा घास काटने की मशीन को उसने छू लिया जहां बिजली का जोरदार झटका लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण गौशाला में बिजली की तारों में करंट फैला था।

पिता नरेश कुमार ने आसपास के ग्रामीणों को आवाज लगाई तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा उसे भूमती के अस्पताल में ले गए । इसके पश्चात उसे अर्की के नागरिक चिकित्सालय में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। तथा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now