Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

WhatsApp पर चैटिंग से रोका तो पत्नी ने डंडे से भी पीटा पति, तोड़ डाले 3 दांत, मामला दर्ज

Published on: 24 September 2021
28 प्रतिशत यूजर्स छोड़ना चाह रहे हैं व्हाट्सऐप :

शिमला|
शिमला में एक पति को सोशल साइट व्हाट्सऐप पर पत्नी को चैटिंग करने से रोकना महंगा पड़ गया|
पत्नी का मूड इस कदर खराब हो गया कि पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी| चैट करने से रोकने पर पत्नी खार खा बैठी और पति के दांत ही तोड़ दिए| पत्‍नी का इतने से मन नहीं भरा, तो पति पर डंडों से भी हमला कर दिया|

जानकारी के अनुसार, ठियोग थाना क्षेत्र के छैला का यह मामला है| पत्नी ने पति पर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे उसके पति के तीन दांत टूट गए| घटना गुरुवार शाम शिमला से सटे ठियोग में हुई है| घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है|

जानकारी के अनुसार, छैला के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी फोन पर किसी के साथ चैटिंग कर रही थी| जब उसने इस बारे पत्नी से पूछा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई. पत्नी ने उसका रास्ता रोका और उस पर लाठियां बरसाईं और इससे उसके तीन दांत टूट गए|

मामले को लेकर शिमला की एसपी मोनिका ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है| मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मारपीट की वजह क्या रही है?

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now