Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू शिमला नेशनल हाईवे पर चट्टानों के गिरने से जनता को हो रही ख़ासी परेशानी

परवाणू शिमला नैशनल हाईवे पर चट्टानों के गिरने से जनता को हो रही ख़ासी परेशानी

अमित ठाकुर | परवाणू
परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर हर रोज़ किसी ना किसी प्रकार का हादसा होता रहता है, ऐसा ही रविवार देर शाम सांय जाबली स्थित फ्लाई ओवर के पास पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान हाईवे पर गिर गई गनीमत यह रही कि गुजर रहे वाहन इसकी चपेट में नहीं आए और एक बड़ा हादसा होने से टल गया ! चट्टान के गिरने से परवाणू शिमला राष्ट्रिय मार्ग की एक लेन बंद हो गई है, राष्ट्रिय मार्ग पांच की एक लेन बंद होनें से वाहनों की आवाजाही में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

परवाणू-शिमला नैशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड की सूचना मिलते ही फोरलेन निर्माण कंपनी के लोग मौके पर पहुंच गये और लेन को खोलने का कार्य शुरू कर दिया । परवाणू-शिमला नैशनल हाईवे पर दोबारा ऐसा ना हो इसके बारे में भी सरकार व फोरलेन निर्माण कंपनी को सोचने की आवश्कता है क्यूंकि अभी तो लैंडस्लाइड से कोई हताहत नहीं हुआ परंतु आगे ऐसा ना हो ये भी मुमकिन नहीं है !

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस स्कूल, सनावर में एथलेटिक्स मीट में छात्रों और ओएस ने किया दमदार प्रदर्शन
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now