Prajasatta Side Scroll Menu

देश में फ्यूल प्राइस में हुई तगड़ी बढ़ोतरी, डीजल में 75 पैसे का इजाफ़ा, पेट्रोल भी हुआ महंगा

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं

प्रजासत्ता|
पेट्रोल-डीजल के दामों ने एक बार फिर देश में रुलाना शुरू कर दिया है| मंगलवार यानी 28 सितंबर, 2021 को देश में आज फिर डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं आज पेट्रोल के दाम भी बढ़ा दिए हैं| पिछले पांच दिनों में चौथी बढ़ोतरी देख रहे डीजल में आज सीधे 75 पैसों की बढ़ोतरी की गई है| वहीं, पेट्रोल देशभर के शहरों में 20 से 22 पैसों तक महंगा हुआ है| पेट्रोल के दामों में लगभग दो महीनों बाद बढ़ोतरी हुई है| बता दें कि इसके पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24, 26 और 27 सितंबर को भी डीजल के दाम बढ़ाए थे|

इसे भी पढ़ें:  मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, को उड़ाने की धमकी

क्या हैं आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.39 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.57 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.47 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.21 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.87 प्रति लीटर; डीजल – ₹92.62 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 99.15 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.17 प्रति लीटर

जानिए क्या है हिमाचल में पेट्रोल-डीजल के भाव
जिला पेट्रोल डीजल
शिमला 99.44 रुपये प्रति लीटर 89.35 रुपये प्रति लीटर
बिलासपुर 97.76 रुपये प्रति लीटर 87.91 रुपये प्रति लीटर
चंबा 98.74 रुपये प्रति लीटर 88.74 रुपये प्रति लीटर
मंडी 98.37 रुपये प्रति लीटर 88.39 रुपये प्रति लीटर
सिरमौर 98.80 रुपये प्रति लीटर 88.87 रुपये प्रति लीटर
हमीरपुर 99.17 रुपये प्रति लीटर 90.59 रुपये प्रति लीटर
कांगड़ा 97.91 रुपये प्रति लीटर 88.05 रुपये प्रति लीटर
किन्नौर 100.91 रुपये प्रति लीटर 90.62 रुपये प्रति लीटर
कुल्लू 99.25 रुपये प्रति लीटर 89.21 रुपये प्रति लीटर
लाहौल-स्पीति 101.09 रुपये प्रति लीटर 90.75 रुपये प्रति लीटर
सोलन 97.80 रुपये प्रति लीटर 87.97 रुपये प्रति लीटर
ऊना 96.90 रुपये प्रति लीटर 87.14 रुपये प्रति लीटर

इसे भी पढ़ें:  Siachen Avalanche: सियाचिन में भीषण हिमस्खलन! 3 जवान शहीद, 12,000 फुट की ऊंचाई पर हुआ हादसा

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का दौर जारी है| पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं की जेब पर असर देखने को मिल रहा है| मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है| तेल कंपनियों में लंबे समय से स्थिर पेट्रोल की कीमत में आज बढ़ोतरी की है|

इसे भी पढ़ें:  उपलब्धि: डीआरडीओ ने एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप की लॉन्च
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now