Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: कार और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत, 26 साल के डॉक्टर की मौत, साथी घायल

मंडी: कार और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत, 26 साल के डॉक्टर की मौत, साथी घायल

मंडी|
मंडी जिले के नैरचौक में महेंद्र का शोरूम के पास देर रात एक सड़क हादसे में युवा डॉक्टर की मौत हो गई| जबकि हादसे में कार सवार साथी डॉक्टर घायल है| पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल कर रही है| मृतक डॉक्टर की पहचान विशेष राणा पुत्र ध्यान सिंह गांव कोटलू डाकघर पट्टा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।| वह सरकाघाट तहसील के पीएचसी सिंबल कोठी सेवाएँ दे रहे थे|

जानकारी के अनुसार, नैरचौक में महेंद्र का शोरूम के पास देर रात को यह हादसा हुआ है| जहाँ कार और एक पिकअप गाड़ी में आमने-सामने भिड़ंत हुई है और हादसे में कार सवार डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया है| घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, क्योंकि जिस गाड़ी से चिकित्सक की गाड़ी टकराई वह सड़क के बिल्कुल बाहर खड़ी थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जानवर को बचाने के चक्कर में गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी कार से टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नेरचौक मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां पर डाक्‍टर विशेष ने दम तोड़ दिया।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now