Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रज्ज्वल को पद से हटाने की वजह से जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है नुकसान

प्रज्ज्वल को पद से हटाने की वजह से जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है नुकसान

प्रजासत्ता ब्यूरो शिमला|
हिमाचल प्रदेश भाजपा की अंदरूनी कलह ने एक बार फिर अपने ही नेताओं के लिए हालात मुश्किल कर दिए हैं। यह पहली बार नहीं है, जब पार्टी और सरकार में बैठे नेताओं के बीच तालमेल न होने से ऐसे फैसले लिए गए जिन्होंने नेताओं और पार्टी दोनों की फजीहत करा दी।

दरअसल भारत की सबसे युवा पंचायत समिति अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त भाजपा नेत्री प्रज्ज्वल बस्टा इस बार गुटबाजी की बलि चढ़ी है| बता दें कि बीते दिन पार्टी ने जुब्बल कोटखाई की इस नेता को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया, लेकिन दूसरे गुट ने अपनी चाल चल नियुक्ति को फिलवक्त रुकवा दिया। यह ऐसे समय में हुआ जब पार्टी के लिए जुब्बल कोटखाई में उपचुनाव में दोबारा जीत हासिल करने की चुनौती है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीँ इस नियुक्ति को रद्द करने को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से बात करें वहीँ उनसे पूछा गया क्या नियुक्ति करने और रद्द करने को लेकर आपसे कोई राय नहीं ली गयी है तो उन्होंने यही जवाब दिया की अध्यक्ष से पूछो| वही राजनीति जानकारों का माने तो इस नियुक्ति को रद्द करने से जुब्बल कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं विरोध पनपेगा| जिसका खमयजा वहां के भाजपा के उमीदवार को भुगतना पड़ेगा|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now