Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी : घर से ही नशे का कारोबार चला रहे पति-पत्नी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

arest, Mandi News

मंडी|
मंडी जिला के नेरचौक में घर से नशे का व्यापार चला रहे थे पति-पत्नी को पुलिस ने बड़ी खेप समेत गिरफ्तार किया है| पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर पर दबिश देकर मौके पर 14 ग्राम चरस, 0.960 ग्राम अफीम और पांच बोतलें शराब की बरामद की हैं। आरोपित सोहन लाल उर्फ भाऊ व उसकी पत्नी मीना देवी निवासी ढाबन तहसील बल्ह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को सूचना मिल रही थी कि दोनों पति-पत्नी घर के आगे बनी करियाना दुकान से नशे का कारोबार कर रहे हैं। सोमवार को थाना प्रभारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उनकी दुकान और घर पर दबिश दी। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि छापेमारी में इनके घर से 14 ग्राम चरस व 0.960 ग्राम अफीम तथा अंग्रेजी शराब की पांच बोतलें मिली हैं।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now