Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुनियाभर में वॉट्सएप समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम का सर्वर ठप, कंपनी ने दिया ये बयान

दुनियाभर में वॉट्सएप समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम का सर्वर ठप, कंपनी ने दिया ये बयान

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की सेवाएं सोमवार रात 6 घंटे ठप रहने से दुनिया भर में हाहाकार मच गया| इससे फेसबुक के शेयरों में भी 5 फीसदी की बड़ी गिरावट आई और कंपनी को 7 अरब डॉलर (52,100 करोड़ रुपये) का तगड़ा झटका लगा|

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यूजर्स को हुई इस परेशानी के लिए माफी भी मांगी है| फेसबुक ने भी एक बयान जारी कर रहा है कि लोगों और कारोबारियों हुई दुनिया भर में परेशानी के लिए वो खेद जताती है| कंपनी सभी ऐप और सेवाओं को दोबारा बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है| हालांकि फेसबुक ने यह नहीं बताया है कि इस तकनीकी खामी की वजह क्या रही है|

इसे भी पढ़ें:  भारतीय युवक का शव मिला, ऐसे हुई शिनाख्त

दरअसल सोमवार रात दुनियाभर में वॉट्सएप समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम का सर्वर ठप हो गया। यूजर्स नए मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी ने ट्रैकर के हवाले से बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर आउटेज हुआ।


फेसबुक ने कहा, हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।


इसके बाद वॉट्सएप का बयान सामने आया। कंपनी ने कहा- “हम जानते हैं कि कुछ लोग इस समय व्हाट्सएप के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द यहां एक अपडेट भेजेंगे।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! गोवा तट पर MiG 29K लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा पायलट

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी फेसबुक में यह 2008 के बाद आई सबसे बड़ी तकनीकी खामी है| वर्ष 2008 में फेसबुक एक वायरस की चपेट में आ गई थी और साइट पूरे 24 घंटे तक ठप रही थी| हालांकि तब फेसबुक के यूजर्स 10 करोड़ भी नहीं थे| जबकि अब दुनिया में फेसबुक के यूजर्स के यूजर्स की तादाद अरबों में है| फेसबुक, व्हाट्सऐप यूजर्स ट्विटर पर अपनी परेशानी बयां करते रहे|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now