Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में एक दिन के विराम के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल में लगी आग

पेट्रोल-डीजल के दाम हुए बेकाबू, जानिए अपने शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक और उपभोक्ता देश भारत के पास मूल्य बढ़ाने से बचने के विकल्प नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण तेल कंपनियां उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालने को मजबूर हैं| बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई।

कारोबार की समाप्ति के अवसर पर ब्रेंट क्रूड तो 81 डॉलर के पार चला गया। शायद यही वजह है कि एक दिन के विराम के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानि मंगलवार को डीजल के दाम में प्रति लीटर 30 पैसे की बढ़ोतरी की, वहीं पेट्रोल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मरीज को CM सुखविंदर ने अपने हेलिकॉप्टर से कराया एयरलिफ्ट

जहां सोमवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया, वहीं आज मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है| 24 सितंबर से डीजल के मामले में कीमतों में 2.45 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है| एक हफ्ते में पेट्रोल के दाम में 1.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है|

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 91.07 102.64
मुंबई 98.80 108.67
कोलकाता 94.17  103.36
चेन्नई 95.59 100.23
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

इसे भी पढ़ें:  Budget 2024-2025: वित्त मंत्रालय ने शुरू की बजट 2024 की प्रक्रिया, विभिन्न मंत्रालय से मांगे सुझाव

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now