Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्की, से भाजपा उम्मीदवार रतन पाल सिंह ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

अर्की, से भाजपा उम्मीदवार रतन पाल सिंह ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

अर्की, भाजपा उम्मीदवार अर्की विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरा। भाजपा की नामांकन रैली में भाजपा उम्मीदवार रतन पाल सिंह के साथ केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, ज़िला प्रभारी डॉ राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, मंत्री राजीव सैजल, वीरेन्द्र कंवर, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राष्मिधर सूद, आशुतोष वैद्या, विनय गुप्ता एवं विधायक परमजीत पुम्मी, के एल ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, डेज़ी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय उपस्थित रहे।

0 1
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप सब यहां आए आप सब रतन पाल हो , आप हज़ारों की संख्या में आए इससे हमारी ताकत स्पष्ट दिखती है। उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कांग्रेस परिवार की पार्टी । पड़ोसी राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भाषा अपनी ही पार्टी के लिए ठीक नहीं है, कांग्रेस की कार्यशैली ठीक नही है। उन्होंने कहा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार ने हम सभी प्रदेश वासियों को एम्बुलेंस दि और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पशुओं को भी एम्बुलेंस दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे बिचोलिये को खत्म किए और आज सीधा जनता का पैसा खाता को आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय कांग्रेस ने केंद्र सरकार का मज़ाक उड़ाया , पर हमारे देश के विज्ञानिको ने 2 टीके बने यह ऐतिहासिक है। भारत मे सबसे तेज़ टीकाकरण अभियान चल रहा है, आपदा के समय कोई भूखा ना रहे इस दृष्टि से 80 करोड़ लोगों को 15 महीने तक राशन केंद्र सरकार द्वारा दिया है। अगले साल तक सभी गरीबों के पास पक्का मकान होगा, आयुष्मान भारत के अंतर्गत 50 करोड़ लोगों लोगो का मुफ्त इलाज हुआ है और हिम केअर के अंतर्गत हिमाचल की जनता को भी बड़ा लाभ हुआ है हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पीछे नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  KIPS Sanwara: कसौली इंटरनेशनल स्कूल के तीन निशानेबाजों का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो व्यक्ति अर्की के लिए चुना है उसको हमें जीता कर विधानसभा में भेजना है।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की योजनाओं पर मोहर लगाओ और भाजपा को जीतो। आज गुजरात मे 33 साल तक भाजपा की सरकार है यह जनता का विश्वास भाजपा में दिखता है। उन्होंने कहा की कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में भी सफाया होने जा रहा है और कई प्रदेशों में तो कांग्रेस शून्य की ओर बढ़ रही है।हिमाचल में भी इन उपचुनावों में भाजपा भारी मतों से सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Panchayat Tender Controversy: धर्मपुर ब्लॉक की पंचायतों में टेंडर फर्जीवाड़े के बाद सभी टेंडर रद्द, गलत छपाई का खर्च प्रधान-सचिव भरेंगे

भाजपा उम्मीदवार रतन पाल सिंह ने माँ काली के चरणों मे प्रणाम करते हुए कहा की मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को नाम से जानता हूं और इस क्षेत्र की सभी समस्याओं स परिचित हूं ,आपका अपना हूं । उन्होंने कहा की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रातः 5 बजे चल के पहुंचे यह हम सबका सौभाग्य।
रतन पाल रैली को संबोधित करते हुए भावुक हुए कहा यह वो कार्यकर्ता है जिन के दम पर मैं केवल मात्र 6000 मतों से वीरभद्र से हारा।
उन्होंने कहा की पार्टी हमारी माँ है और माँ के एहसान हम कभी भुला नही सकते। कार्यकर्ता नेताओं की रीढ़ की हड्डी और हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मैंने 365 दिन इस क्षेत्र में प्रवास किया है और हर पंचायत से परिचित हूं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपनी सारी घोषणाओं को पूरा करेंगे जयराम ठाकुर के नेतृत्व में करोड़ों के विकास कार्य हुई| अर्की के सीएहसी में ऑक्सिजन प्लांट

इसे भी पढ़ें:  सीमेंट विवाद था भाजपा की देन, सरकार ने सुलझाया :- कांग्रेस नेता विजय पाल सिंह

मंत्री राजीव सैजल ने जयराम सरकार की उपलब्धियों को जन सभा में रखते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व विकास किया है। प्रभारी राजीव बिंदल ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा को विजयश्री प्राप्त करना हमारा और आपका दायित्व है और इन चुनावों में 40 साल पुराने कार्यकर्ता भी जी जान से कार्य कर रहे है। अर्की में भाजपा का कमाल खिलना तय है। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा चुनावों में उतरेगी और चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now