Prajasatta Side Scroll Menu

जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में बागी बरागटा ने नही लिया नामांकन वापिस, मिला सेब चुनाव चिह्न

पुरे प्रदेश के बागवान पैसा इकट्ठा कर सरकार को भरेगा जुर्माना : चेतन बरागटा, एंटी हेलनेट

शिमला|
हिमाचल प्रदेश जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में प्रत्‍याशियों के नाम वापसी का बुधवार को आखिरी दिन भाजपा से बागी हुई चेतन बरागटा ने नाम वापिस नही लिया| वहीँ निर्वाचन आयोग ने चेतन बरागटा को सेब चुनाव चिह्न जारी किया है। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर बरागटा को सेब चुनाव चिह्न मिलने पर पोस्ट डाली हैं।   

बता दें कि चेतन बरागटा ने नामांकन वापस नहीं लेने से अब जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को ही होगा। चेतन बरागटा का पता लगाने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ता भी फील्ड में उतारे थे लेकिन दिनभर बरागटा का कोई पता नहीं चल पाया।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज! हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सनवारा के पास NHI द्वारा टोल लेने पर फिलहाल रोक लगाई

गौरतलब है कि उपचुनाव में भाजपा से बागी हुए चेतन बरागटा नामांकन वापसी के अंतिम दिन बुधवार को दिनभर गायब रहने के बाद शाम को अचानक घर पर लौट आए। नामांकन वापसी का समय जैसे ही खत्म हुआ तो चेतन बरागटा अपने समर्थकों के साथ घर पर मौजूद मिले।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now