Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरियाणा के व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के लिए बनाई साजिश,हिमाचल में हत्या को हादसा बताकर दिया अंजाम

Published on: 16 October 2021
MURDER

शिमला|
हत्या को हादसा बताकर हरियाणा के रहने वाले एक टूरिस्ट ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया| लेकिन विवाहिता की मौत की पहेली को शिमला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के पति ने ही उसकी हत्या की थी। शिमला पुलिस ने आरोपित पति को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी का है| पति की मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है| आरोपित मूल रूप से जींद का निवासी है। वह छह साल से पंचकूला में रह रहा है।

जानकारी के अनुसारस महिला सोफिया (29) बटाला, गुरुदासपुर पंजाब 25 सितंबर को सोफिया अपने पति अरविंद और तीन साल के बेटे के साथ शिमला घूमने आई थी| इस दौरान सभी कुफरी में निजी होटल में रुके| 26 सितंबर को घूमने के लिए चायल रोड पर निकल गए और यहां पर अरविंद ने पत्नी के साथ मारपीट की|

शुरुआती पूछताछ में अरविंद ने पुलिस को बताया था कि उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है| पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन सड़क से 25 मीटर नीचे लुढ़का था और पत्नी लहूलुहान थी| सिर पर चोट लगने की वजह से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया| जुन्गा चौकी टीम मामले की जांच में कर रही थी| आरोपी और सोफिया छह साल से पंचकूला में रहते थे|

घटना के बाद महिला बयान देने की हालत में नहीं थी| लेकिन आठ अक्तूबर को शिमला पुलिस ने पीजीआई जाकर महिला की मौत से पहले बयान दर्ज किए| महिला ने बताया कि 26 सितंबर को पति ने कार में उसके सिर पर वार किया था और बाद में दिखाया कि कार का एक्सीडेंट हो गया है| डीएसपी सिटी मंगतराम की अगुवाई में एएसआई मोहिंद्र सिंह और कांस्टेबल विकास आरोपी को पकड़ने के लिए पंचकूला, सोनीपत, चंडीगढ़ और पानीपत गए थे| शुक्रवार देर शाम आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार किया गया|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now