Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा

Published on: 22 October 2021
Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता|
महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को आज फिर झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज एकबार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा कर दिया है।

आज लगातार तीसरा दिन है जब दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम (Petrol Price) में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि डीजल के दाम (Diesel Price) में भी आज 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.89 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.78 रुपये व डीजल की कीमत 103.63 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.44 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.73 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.92 रुपये लीटर है तो डीजल 99.92 रुपये लीटर है।

बता दें कि अक्टूबर महीने में कुल 17 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। यानी कि अक्टूबर के इन 22 दिनों में महज पांच दिन छोड़कर हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इस महीने पेट्रोल 5 रुपये से ज्यादा और डीजल साढ़े 6 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है, वो भी बस इसी महीने की बढ़ोतरी से और अभी महीना अभी खत्म नहीं हुआ है।

कच्चे तेल में तेजी ने घरेलू दामों पर जो दबाव डाला है, उसका दर्द आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। इसमें राहत मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि आने वाले दिनों में अभी इसमें और उछाल के आसार हैं। कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर तक जा चुका है और आने वाले दिनों में 90 डॉलर तक पहुंच सकता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now