Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जुब्बल-कोटखाई समेत भाजपा के 13 नेता छह साल के लिए निष्कासित

बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के बीच संगठन में अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों का संज्ञान लेते हुए 13 नेताओं को भाजपा मंडल से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष गोपाल जवैईक, मंडल महामंत्री सतीश पिरटा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवीर जस्टा, युवा मोर्चा महासू के जिला अध्यक्ष अंकुश चैहान, युवा मोर्चा महासू के जिला महामंत्री सुशील कदशोली, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप गांगटा, विशेष आमंत्रित सदस्य जिला महासू रविंद्र चैहान, मंडल उपाध्यक्ष जुब्बल-कोटखाई अशोक जस्टा, जिला उपाध्यक्ष जिला महासू देवेंद्र श्याम, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रकाश गईठा, मंडल कार्यसमिति सदस्य चेतन कडैइक, राजेश चैहान और अनिल काल्टा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं पर भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के खिलाफ प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें:  HP MNREGA Rules Change: राज्य सरकार ने ग्रामीण अधोसंरचना के पुनर्निर्माण के लिए मनरेगा नियमों में दी ढील 
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now