Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ढली मंडी से सेब का ट्रक लेकर फरार हुए युवक को शिमला पुलिस ने यूपी से दबोचा

ढली मंडी से सेब का ट्रक लेकर फरार हुए युवक को शिमला पुलिस ने यूपी से दबोचा

शिमला|
शिमला पुलिस की टीम ने सेब से लदे ट्रक को चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है| जानकारी के मुताबिक ढली फल मंडी से सेब का ट्रक लेकर फरार हाेने वाले ड्राइवर काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|आरोपी की पहचान नजीम पुत्र अब्बास निवासी नई बस्ती मुस्तफाबाद पीओ कंधाली तहसील कैराना जिला शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है|

प्राप्त जानकारी मुताबिक आराेपी सेब की 396 पेटियाें काे लादकर प्रयागराज (इलाहबाद) के लिए निकला था, लेकिन युवक ने सेब कहीं दूसरी जगह ही बेच दिए| डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भट्टाकुफर फल मंडी से बाहरी राज्य की मंडी को भेजा गया यह ट्रक चालक सेब सहित गायब हाे गया था|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि ढली थाने में सुरजीत सिंह नाम के आढ़ती ने मामला दर्ज करवाया था कि उसने बीते 15 सितंबर काे भट्टाकुफर फल मंडी से ट्रक नंबर यूटी-9टी 4818 में सेब लाद दिया, लेकिन उक्त ट्रक अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचा| उन्हें शक हुआ कि ट्रक ड्राइवर ने सेब कहीं और बेच दिए|

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को लेकर एक सर्च टीम गठित की| संभावित जगहाें पर पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली| इसके बाद अब टीम काे सूचना मिली थी कि आराेपी ड्राइवर यूपी में है जिसके बाद पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी और आरोपी को गिरफ्तार कर शिमला लाई है|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now