Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल

Published on: 25 October 2021
मंडी में सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल

मंडी|
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। मिला जानकारी के मुताबिक दुर्गापुर-रिवालसर रोड पर एक कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है|

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर को कुछ लोग कार नंबर एचपी 28 बी 5372 में सवार होकर कठोगण गांव से पन्याली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे| दुर्गापुर के चेभहड़ी गांव के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी| हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए| मृतकों की पहचान 78 वर्षीय रोशन लाल पुत्र रिफड गांव बग्गी, डाकघर खाहन और 67 वर्षीय दुखो देवी पत्नी जगर नाथ गांव कोठी रोपा डाकघर थीना गलु तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है|

जबकि घायलों में 39 वर्षीय कार चालक पवन कुमार पुत्र अमर चंद गांव कठोगण, 74 वर्षीय पन्ना देवी पत्नी किशन गांव कठोगण तहसील सरकाघाट व 10 वर्षीय शानवी गुप्ता पुत्री रामलाल गांव चन्दैश तहसील सरकाघाट का नाम शामिल है| हादसे के दौरान मौके पर ही एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि घायलों में से एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया| वहीं, अन्य घायलों का इलाज सीएचसी रिवालसर में चल रहा है|

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now