Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रामपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधी रात में पकड़ी शराब , गाड़ियों में मिले भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर और बैनर

रामपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधी रात में पकड़ी शराब , गाड़ियों में मिले भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर और बैनर

प्रजासत्ता|
हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगा रखा है| इस बीच शिमला जिला के रामपुर में बीती रात स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नका लगा कर शराब की गाड़ियों को पकड़ा है| इन गाड़ियों में भाजपा के बैनर और पोस्टर भी मिले हैं| बता दें कि चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब की यह खेप लोगों तक पहुंचाई जानी थी|

गौरतलब है कि शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बीते दिनों अपने चुनाव प्रचार में आशंका जताई है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए अब शराब और पैसा बांटेगी| मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वयं कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह रात के समय शराब पड़ने वाली जगह पर पहुंचे| वहीँ सुचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शराब की खेप ले जा रही गाड़ियों सहित उसके चालकों को भी हिस्रासत में लिया है| मामले में पूछताछ जारी है| इस पुरे मामले को लेकर जांच शुरू हो चुकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चुनाव में इस तरह से इतनी बड़ी मात्रा में शराब को खेप पकड़े जाने से चुनाव आयोग की टीम की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में हैं।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now