Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास ट्रक ने 6 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास ट्रक ने 6 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास टिकरी बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया| ट्रक डिवाइडर पर बैठी महिला किसानों के ऊपर चढ़ गया| तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है और तीन की हालत गंभीर है| दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला ने अस्पताल जाकर दम तोड़ा|

बताया जा रहा है कि महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं| मृतक महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थीं और पंजाब के मानसा जिले से संबंध रखती थीं| झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे ये घटना हुई| तेज रफ्तार ट्रक में मिट्टी भरी थी| हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया| किसान रोटेशन के तहत अब घर वापस जा रही थीं आंदोलनकारी महिला किसान| ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन जाना था| पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है|

इसे भी पढ़ें:  Jagdeep Dhankhar Resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर

बता दें कि इससे पूर्व लखीमपुर खीरी में भी प्रदर्शन के दौरान एसयूवी गाड़ी ने चार किसानों को कुचल दिया था| हिंसा में चार किसानों समेत 8 लोगों की मौत हुई थी| मामले में अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है| दरअसल, केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे एक समूह ने 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया था|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now