Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ध्यारीघाट टैक्सी ड्राइवर मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा,सिर में मारी गई थी गोली

ध्यारीघाट टैक्सी ड्राइवर मर्डर

सोलन|
कालका-शिमला एनएच-5 पर कंडाघाट के समीप ध्यारीघाट में रोड किनारे एक टैक्सी में संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ चालक का शव मिलने के मामले में पुलिस जाँच आगे बढ़ रही है वहीँ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के चालक का मर्डर सिर पर गोली मार कर किया गया है| यह खुलासा सोलन अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम करने के दौरान हुआ है| पोस्टमार्टम के दौरान मृतक चालक के सिर से डॉक्टरों द्वारा गोली निकाली गई है| बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है|

वहीं, इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन संतोष शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम द्वारा सोलन शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का कार्य करती रही, ताकि पता लग सके कि वाहन में चालक के साथ ओर कौन-कौन सवार था|

इसे भी पढ़ें:  दून विधानसभा में 2 पदाधिकारियों को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पास

बता दें कि कालका-शिमला एनएच-5 पर कंडाघाट के समीप ध्यारीघाट में रोड किनारे एक टैक्सी में संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ चालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान वाशिद खान पुत्र आशिद खान पता 16/2 माजिद वाली गली गमरी भजनपुरा खान पुर धामी दिल्ली के रूप में हुई है।

मंगलवार सुबह ध्यारीघाट में सड़क के किनारे एक टैक्सी (एचआर-38 (4)-0410) से बाहर बहते खून को देखकर स्थानीय लोगों ने इस बारे में संबंधित पंचायत प्रधान को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी हैड क्वार्टर सोलन संतोष शर्मा व कंडाघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया था।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: समाजसेवी ओम आर्य ने युवाओं को दी सीख,, नशे से दूर होकर खेलों में ध्यान लगाएं...
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now