Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CJP Jantar Mantar Protest: सोनम वांगचुक के अनुरोध पर अभिजीत दिपके ने खत्म की भूख हड़ताल

Published on: 20 July 2026
CJP Jantar Mantar Protest: सोनम वांगचुक के अनुरोध पर अभिजीत दिपके ने खत्म की भूख हड़ताल

CJP Jantar Mantar Protest: देश में परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन सोमवार को और उग्र हो गया। इस बीच, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनुरोध पर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।

बता दें कि  सोनम वांगचुक की 21 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती उठा कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद दिपके ने अपना अनशन शुरू किया था। आज 20 जुलाई को संसद मार्च था। ऐसे में बड़ी संख्या मे छात्र और आंदोलनकारी दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई जगह आंदोलनकारियों को भागने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।


दूसरी ओर, आंदोलन को लेकर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। सीजेपी के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के लिए रवाना हुए। इससे पहले, भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर जुटे रहे।

सीजेपी नेता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस मुलाकात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “सुबह सरकार की तरफ से बातचीत की पहल की गई थी। आशुतोष रांका और मैं पार्टी की ओर से जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। हमारी मांगें बिल्कुल साफ हैं। बड़ी संख्या में युवा हमारे साथ जुड़े हैं, हमारी जीत तय है।”

दास ने कहा कि हालांकि प्रशासन ने बातचीत की पेशकश करने में काफी देर कर दी, फिर भी वे शिक्षा प्रणाली के गतिरोध को दूर करने के लिए चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं मिला है और अब पूरा दारोमदार सरकार पर है।

इस बीच, अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी सेहत स्थिर होने का हवाला देते हुए सफदरजंग अस्पताल प्रशासन से छुट्टी देने की मांग की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे वांगचुक सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में निकलने वाले ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल होना चाहते हैं।

वांगचुक ने एक्स पर एक नोट साझा कर लिखा, “मैं आज पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और मेरे स्वास्थ्य मानक भी सामान्य हैं। इसलिए मेरा अनुरोध है कि मुझे अस्पताल से छुट्टी दी जाए, भले ही अस्थायी रूप से, ताकि मैं आज सुबह संसद मार्च में शामिल हो सकूं।”

सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस प्रदर्शन के कारण राजधानी के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने परामर्श जारी कर साफ किया है कि मानसून सत्र के मद्देनजर जंतर-मंतर के अलावा किसी भी अन्य जगह पर पांच या उससे अधिक लोगों के जुटने और मार्च निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

Abhijeet DipkeJantar Mantar ProtestSansad Chalo MarchSonam Wangchuk

Join WhatsApp

Join Now