Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला : तेंदुए के हमले में लापता बच्चे योगराज का जंगल में मिला शव

शिमला में घर के बाहर से संदिग्‍ध परिस्थितियों में गायब 5 साल के योगराज का नहीं मिला सुराग

शिमला।
राजधानी शिमला के डाउनडेल इलाके से दिवाली की रात तेंदुए के हमले से लापता 5 साल के मासूम बच्चे का शव खोज अभियान में जुटी टीमों ने आज बरामद कर लिया है। बच्चे का शव जंगल में मिला है। पुलिस के 50 जवानों के अलावा फॉरेस्ट विभाग के कर्मी वीरवार रात से लापता बच्चे की तलाश में जुटे थे। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि बच्चे का शव जंगल में मिला है। इसे घटनास्थल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ा जाएगा।फिलहाल पुलिस के सामने बच्चे की तलाश की चुनौती थी। लिहाजा, इस समय पुलिस केवल शव की बरामदगी की पुष्टि कर रही है। मासूम की मौत तेंदुए के हमले से हुई है या नहीं, इसकी तस्दीक की जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मामले के अनुसार दिवाली की देर शाम केदारनाथ का 5 वर्षीय बेटा योगराज एक अन्य बच्चे के साथ घर के बाहर फुलझड़ी जला रहा था। इसी बीच बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। दूसरे बच्चे ने परिजनों को बताया कि कोई जानवर योगराज को ले गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना के बाद से ही परिजन और स्थानीय लोगों सहित पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे को खोजने में लगी हुई थी। आखिरकार आज पुलिस को सफलता हाथ लग ही गई।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now