Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किसान आंदोलन: ट्रेड यूनियनों ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन

Published on: 7 December 2020
ट्रेड यूनियन ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन

प्रजासत्ता|
दिल्‍ली के बॉर्डरों पर कृषि कानून के विरोध में किसान 12 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है, जिसको देश के 11 दल समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही कई ट्रेड यूनियनों ने भी भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है।

भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), हिंद मजदूर सभा (HMS), भारतीय व्यापार संघों (CITU), अखिल भारतीय यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) और ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) ने किसानों के भारत बंद के आह्वान को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है।

विपक्षी दलों ने किया भारत बंद का समर्थन
विपक्षी दलों जिनमें कांग्रेस, वामपंथी दल, DMK, शिवसेना, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल ने आंदोलनकारी किसानों द्वारा दिए गए भारत बंद का समर्थन किया है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कई अन्य राजनीतिक संगठनों ने भी 8 दिसंबर को प्रस्तावित दिन भर की हड़ताल का समर्थन किया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now