Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

OnePlus 16 Specifications Leak: 9,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लीक हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के फीचर्स!

OnePlus 16 Launch Date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus के नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 के लॉन्च से पहले इसके सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है।
OnePlus 16 Specifications Leak: 9,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लीक हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के फीचर्स!

OnePlus 16 Specifications Leak: चीन के स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप फोन की झलक पेश की थी। इसके तुरंत बाद प्रसिद्ध टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर इस नए हैंडसेट के पूरे स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। इस लीक में डिवाइस के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी क्षमता, चार्जिंग सपोर्ट और प्रोसेसर से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियां सामने आ गई हैं।

लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 16 में 9,000mAh की टाइपिअल बैटरी दी जाएगी, जिसकी रेटेड क्षमता 8,780mAh होगी। यह बैटरी ड्यूल-सेल आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। इसके अलावा, हैंडसेट में 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह पिछले मॉडल OnePlus 15 की 7,300mAh बैटरी के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

कंपनी ने पहले ही आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि इस फोन में सिस्टम-वाइड 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही, यह डिवाइस चीन में एंड्रॉइड 17 आधारित ColorOS 17 पर काम करेगा। टिपस्टर का यह भी दावा है कि इसमें BOE X4 डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा और गेमिंग के दौरान यह 185Hz तक का रिफ्रेश रेट देने में सक्षम होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus 16 में रियर पैनल पर 200MP का मुख्य कैमरा (1/1.4-इंच सेंसर) दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (1/1.95-इंच सेंसर) मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का ऑटोफोकस कैमरा मिलने की बात कही गई है।

प्रोसेसर के मोर्चे पर, टिपस्टर DCS का दावा है कि इस फोन में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो (Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro) चिपसेट होगा। यह चिपसेट TSMC की 2nm प्रोसेस पर बना हो सकता है, जिसमें 2+3+3 ट्राई-क्लस्टर सीपीयू और एड्रेनो 850 जीपीयू शामिल होगा। गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने विंड चेज़र गेमिंग कोर और ई-स्पोर्ट्स ट्रिपल चिप सिस्टम जैसी तकनीकों की पुष्टि की है।

भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में परिचालन कम करने के कारण स्टैंडर्ड OnePlus 16 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च न होकर इसकी जगह OnePlus 16R पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की आधिकारिक तारीख या भारत लॉन्च रणनीति की घोषणा नहीं की है।

Digital Chat StationMobile TechOnePlus 16Smartphone LeaksSnapdragon 8 Elite

Join WhatsApp

Join Now