Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परवाणू में 21 नवम्बर को होगा जनमंच, डाॅ. सैजल करेंगे अध्यक्षता

जनमंच

सोलन|
सोलन जिला का 21वां जनमंच 21 नवम्बर, 2021 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू के सैक्टर-5 स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल करेंगे। इस सम्बन्ध में उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस अधिसूचना के अनुसार जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा। इस जनमंच में विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, महलों, बनासर, चामो, नारायणी, प्राथा, कोटबेजा, जंगेशु, जाबली, कोटीनाम्भ तथा निहरी सहित नगर परिषद परवाणू की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार जनमंच के लिए आवेदन 19 नवम्बर, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।
जनमंच के आयोजन के लिए 17 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे मिनी सचिवालय सोलन में बैठक आयोजित की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now