Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहड़ू में नाके के दौरान 2 लोगों से सोने और चांदी के आभूषण और 6 लाख रुपये कैश बरामद

Published on: 18 November 2021
2 लोगों से सोने और चांदी के आभूषण और 6 लाख रुपये कैश बरामद

शिमला|
शिमला पुलिस ने रोहड़ू में नाके के दौरान चेकिंग करने पर दो लोगों से लाखों रुपये व सोने चांदी के आभूषण पकड़े हैं और साथ में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को जब रोहड़ू में पुलिस गश्त पर थी तो सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अवैध रूप से सोने चांदी के आभूषण ले जा रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस टीम ने एसआईयू और पीओ सेल के साथ मिलकर मेहंदली में नाका लगा दिया। नाके के दौरान दो लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 6 लाख 20 हजार रुपये नगद व 269.3 ग्राम सोने के आभूषण, 1.61 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए.दोनों आरोपी रोहड़ू से शिमला आ रहे थे।

वहीं, पुलिस ने कराधान विभाग को सूचित किया है। विभाग ने 73,588 रुपये जुर्माना लगाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिमला एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 2 लोग अवैध रूप से सोने चांदी के आभूषण लेके जा रहे हैं जिसके बाद बिना बिल के सभी आभूषण और नगदी जब्त कर ली गई है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now